अं चौकी विकासखंड के तिरपेमेटा में आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर NBP NEWS की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। करीब दो माह से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन तैयार होने के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे पंचायत भवन में पढ़ाई करने को मजबूर थे। खबर में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठाए गए थे। अब आखिरकार नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन कर दिया गया है।
ग्राम तिरपेमेटा सेक्टर सिंघाभेड़ी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास सभापति शांति बाई त्रिपुरे की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पूनऊ राम फुलकांउरे, अन्य जनपद सदस्य, तिरपेमेटा सरपंच पुष्पा बाई, सचिव, पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
दो माह से तैयार था भवन, फिर भी पंचायत भवन में लग रही थी कक्षा
नवनिर्मित भवन करीब दो माह से तैयार था, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन पुराने पंचायत भवन में ही किया जा रहा था। इसके कारण छोटे बच्चों को नए भवन की सुविधा मिलने के बजाय पंचायत भवन में ही पढ़ाई करनी पड़ रही थी।
NBP NEWS ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सवाल किया था कि जब आंगनबाड़ी भवन तैयार है तो बच्चों को पुराने भवन में क्यों रखा जा रहा है?
पंचायत भवन के सामने बड़े गड्ढों से बना था खतरा
मामला केवल भवन तक सीमित नहीं था। पंचायत भवन के सामने बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद थे, जिससे छोटे बच्चों के गिरने और दुर्घटना का शिकार होने का खतरा बना हुआ था। बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता थी।
खबर सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास समीर सौरभ ने मामले का संज्ञान लिया और नवनिर्मित भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की दिशा में कार्रवाई की। अब भवन का उद्घाटन होने के साथ ही बच्चों को नए भवन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
अतिथियों ने किया संबोधन
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की भूमिका और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संबोधन दिया। ग्रामीणों ने भी नए भवन में केंद्र शुरू होने पर खुशी जताई।
NBP NEWS द्वारा उठाए गए सवाल के बाद अब तिरपेमेटा के नौनिहाल पंचायत भवन से निकलकर अपने नए आंगनबाड़ी भवन में पढ़ाई करेंगे।
खबर उठी, प्रशासन ने संज्ञान लिया और अब नौनिहालों को मिला अपना नया ठिकाना—यही है NBP NEWS की खबर का असर।
0 टिप्पणियाँ