Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

स्टेट हाईवे पर हादसों का खेल, वर्षों से बदहाल सड़क बनी जानलेवा; क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा?

NBP NEWS / मानपुर, 25 अगस्त 2026।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत कहडबरी से भानुप्रतापपुर मार्ग की बदहाली अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई है। कई वर्षों से खराब पड़ी इस महत्वपूर्ण सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल नजर आता है।

यह मार्ग आगे उत्तर बस्तर कांकेर जिले को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है। कांकेर, धमतरी सहित आसपास के कई क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

रोजाना हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों और उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। साथ ही साथ बारिश में गड्ढा लबालब भरने से बाइक सवार को दिखता नहीं और गड्ढे का शिकार हो जाते हैं। लोगों के मुताबिक इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के बावजूद केवल आश्वासन मिलते रहे हैं। अब लोगों को आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क की जरूरत है।

क्या बड़े हादसे का इंतजार?

सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

हास्यास्पद या प्रशासन के मुंह पर तमाचा
मोहला मानपुर अं चौकी जिले को कांकेर से जिले से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण मार्ग में जहां एक ओर MMAC जिले में गढ्ढेदार सड़क वही कांकेर की ओर सनान रोड़ मानो कह रही हो, अच्छी रोड़ पर सफर करना हो तो कांकेर आए। या मानो कह रही हो अच्छी सड़क बनाना कोई हमसे सीखे।

जनता की मांग—कागजों में नहीं, जमीन पर दिखे विकास

लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की वास्तविक स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

जनता की स्पष्ट मांग है—अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए।
कागजों में विकास नहीं, जमीन पर सुरक्षित सड़क चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ