Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सोशल मीडिया पोस्ट पर आदिवासी समाज का आक्रोश, SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

NBP NEWS/मोहला, 25 अगस्त 2026।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सोशल मीडिया पर आदिवासी समाज और प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक मोहला के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख सुश्री सुप्रिया श्रीनेत के शह में लगातार जनजाति समाज को अपमानित करने और समाज में वैमनस्य फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाज का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सोशल मीडिया पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संबंध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी/पोस्ट किया गया, जिसे आदिवासी समाज के लिए अपमानजनक बताया गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि इस पोस्ट से समाज के लोगों में काफी आहत और आक्रोश की भावना है। समाज का आरोप है कि कांग्रेस पिछले चुनाव में पराजय का जिम्मेदार जनजाति समाज को मानते हुए समाज के प्रति बदले की भावना और द्वेष से इस तरह की गतिविधियां कर रही है।

सर्व आदिवासी समाज ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की खराब स्थिति के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जनजाति समाज की अस्मिता और सम्मान की रक्षा हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ