Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला में खौफनाक वारदात: बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, पांच दिन बाद मौत; एफ आई आर दर्ज

NBP NEWS/ मोहला, 26 मार्च 2026
जिला मुख्यालय मोहला के पुलिस थाना से चंद कदम बस स्टैंड और बाजार चौक के बीच हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक बस ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसकी पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक कमलेश भूआर्य 

मिली जानकारी के अनुसार, 20 मार्च की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच मोहला बस स्टैंड में भारत ट्रैवल्स के ड्राइवर कमलेश भूआर्य (45 वर्ष), निवासी ग्राम सांगली (अंबागढ़ चौकी), का अन्य ड्राइवरों—इसराइल खान, प्रवीण यादव और राजपूत ट्रांसपोर्ट के संचालक सोनू राजपूत के साथ मामूली विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कमलेश की जमकर पिटाई कर दी।
चक्काजाम ग्राम सांगली 

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद घायल कमलेश को भारत ट्रैवेल्स की दूसरी बस में सुला दिया गया। लेकिन आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ समय बाद वे स्कूटी में सवार होकर फिर बस में पहुंचे और कमलेश को उठाकर बाजार चौक स्थित राजपूत ट्रांसपोर्ट कार्यालय के सामने ले गए, जहां उसके साथ दोबारा बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई।
चक्काजाम ग्राम सांगली

बेल्ट और पट्टे से पीट-पीटकर किया अधमरा, फट गई आंतें
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कमलेश को बेल्ट और से इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके शरीर पर गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और आंतें तक फट गईं। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल ‘मेडिसिटी’ में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार रात उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
आरोपी : 1. सोनू राजपूत, 2. इजराइल खान 3. प्रवीण यादव

मौत के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही मोहला थाना में देर रात हलचल मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में शामिल 06 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिसमें तीन आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है अन्य तीन से पूछ ताछ जारी है। जिसमें मारपीट करने के साथ स्कूटी में बिठा कर अन्य जगह ले जाने वाले सह आरोपी भी शामिल है।
चक्काजाम 

परिजनों का आक्रोश, चक्काजाम कर जताया विरोध
ड्राइवर की मौत की खबर मिलते ही गांव सांगली में शोक के साथ भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आज (गुरुवार) शव को सड़क पर रखकर घंटों चक्काजाम किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही और आरोपियों को हिरासत में लेने की जानकारी के साथ समझाइश देकर जाम खुलवाया। परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप 
मृतक के भाई ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि मोहला में कमलेश के साथ मारपीट हुई इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक केश दर्ज करवाने थाना पहुंचे थे लेकिन गवाह लेकर आने को कहकर भगा दिए। वही परिजन मुआवजा की मांग रखी है।

बस मालिक पर भी उठे सवाल
घटना के बाद से भारत बस ट्रैवल्स के मालिक के न पहुंचने पर भी परिजनों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि घटना के बाद न तो मालिक ने हालचाल लिया और न ही किसी प्रकार का सहयोग किया।

थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने बताया कि घटना के उपरांत पतासाजी की गई और तीन मुख्य आरोपी सोनू राजपूत, प्रवीण यादव, इजराइल खान है जिन्हें रात में ही हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया अपराध की पुष्टि होने पर धारा 191- 2, 296, 115-2, 351-2, 103-1, 3-5 बी एन एस , 3-2( 5) ऐस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, अन्य तीन से पूछताछ जारी है। मृतक के थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की सूचना प्राप्त हुई जिसकी तसदिकी के लिए घटना समय से रात भर का सी सी टी वी फुटेज खंगाला गया था पर मृतक की थाना तक आने की पुष्टि नहीं हो पाई। 
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महज चंद कदम में पुलिस थाना का होना अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ मानो खत्म सा हो चुका है। जिला पुलिस अपराधियों के मन में खौफ कायम करने में क्या सफल हो पाएगी?
जिला नक्सल मुक्त हो चुका है लेकिन दूसरी ओर जिले में बढ़ रही अपराध पर काबू पाने में पुलिस कैसी भूमिका अदा करती है।

मारपीट के बाद मौत के खबर के बाद तरह तरह के आरोप लगने चालू हुए सोशल मीडिया में एक आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर अं चौकी के चचेरा भाई होने की बात निकलकर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ