Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बाघ का आतंक! शौच के लिए गए ग्रामीण की मौत | TIGER ATTACK NEWS

NBP NEWS/ औंधी, 17 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्र में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत का मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के जारवंडी क्षेत्र के दोलेन्दा गांव की बताई जा रही है। यह सीमा क्षेत्र औंधी और पखांजूर के नजदीक है। इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में बाघ को लेकर भय बढ़ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोलेन्दा गांव निवासी एक ग्रामीण आज शौच के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल और उसके आसपास बाघ की मौजूदगी को लेकर पहले से आशंका बनी हुई थी। अब हमले में ग्रामीण की मौत के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और लोगों को जंगल की ओर अकेले जाने से बचने के लिए जागरूक किया जाए।

कुछ दिन पूर्व कोहकाटोला (औंधी) में तीन वर्षीय बाघ की आमद हुई थी। लगातार बाघ का विचरण मोहला मानपुर, पखांजूर और महाराष्ट्र सीमा में हो रही है।

वनमण्डलाधिकारी मोहला मानपुर दिनेश पटेल ने उक्तशय की पुष्टि कर बताया कि बाघ का हमला हुआ है। ये अन्य बाघ है, हमारे क्षेत्र में भी बाघ है जिसपर वन विभाग निगरानी बनाए हुए है। समय समय पर मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण बाघ के दोबारा आबादी क्षेत्र में आने की आशंका से चिंतित हैं। 

#NBPNEWS #सत्यकीआवाज #औंधी #PakhAnjur #पखांजूर #छत्तीसगढ़ #महाराष्ट्र #TigerAttack #बाघकाआतंक #बाघकाहमला #TigerAttackNews #TigerNews #WildlifeNews #BreakingNews #ChhattisgarhNews #MaharashtraNews #PakhAnjurNews #पखांजूरन्यूज #जंगल #ग्रामीणकीमौत #TigerNewsIndia #LatestNews #BreakingNewsToday #CGNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ