Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

उद्यमिता विकास को मिली नई दिशा, बघेरा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 102

NBP NEWS/दुर्ग, 02 जुलाई
भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत भावसर फाउंडेशन द्वारा दुर्ग जिले के बघेरा स्थित सांस्कृतिक भवन (वार्ड क्रमांक-56) में आयोजित जिला स्तरीय 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें जिले के 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता के साथ भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को सशक्त बनाना, युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें व्यवसाय स्थापना एवं संचालन से संबंधित आवश्यक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराना था। RAMP योजना के माध्यम से MSME की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता, बाजार तक पहुंच तथा व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता विकास प्रशिक्षक शदाब खान ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास के अवसर, MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना तैयार करने, वित्तीय प्रबंधन, दस्तावेजीकरण, टिकाऊ व्यवसाय मॉडल, बाजार सर्वेक्षण तथा बाजार लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण एवं संवादात्मक तरीके से संचालित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं की गहन समझ प्राप्त हुई।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजीकरण, व्यवसाय योजना, टिकाऊ व्यवसाय, बाजार सर्वेक्षण एवं बाजार लिंकेज से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रशिक्षक शदाब खान ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

समापन समारोह में शदाब खान ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में सफल उद्यमी बनने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नए उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ