Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

एक होटल, दो मौतें और कई सवाल! कर्मचारी की संदिग्ध मौत फांसी पर लटकती मिली लाश!दादू चाट कॉर्नर फिर बना चर्चा का केंद्र


NBP NEWS/ मोहला, 06 जून 2026
जिला मुख्यालय मोहला स्थित एक जलपान होटल - दादू चाट कॉर्नर में बीते शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब होटल के एक कर्मचारी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। मृतक भीखम लेंझारे उम्र 25 वर्ष का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में स्थित रसोईघर में पाया गया। रसोईघर का दरवाजा बंद था ऐसे में दरवाजा खटखटाया गया लंबे समय तक नहीं खोलने पर परिसर के दूसरी ओर से जाकर देखा गया जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका दिखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।  घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर एकत्र हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना स्थानीय फौवारा चौक स्थित होटल की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात होटल खुले रहने के दौरान ही यह घटना हुई। परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदेहास्पद माना जा रहा है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।

मृतक अपनी वृद्ध मां का इकलौता सहारा था और होटल में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के जाने से बुढ़ापे का एकमात्र सहारा छिन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वाय पी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लंबे समय तक घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

इस घटना ने इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचा है क्योंकि बीते पखवाड़े भर के भीतर इसी होटल के दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि 24 मई को इसी होटल के एक अन्य कर्मचारी विसर्जन रामटेके का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले के पास सड़ी-गली अवस्था में मिला था। उस मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है, वहीं अब एक और कर्मचारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार एक ही होटल के दो कर्मचारियों की असामान्य परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच दोनों घटनाओं के आपसी संबंध होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। आखिर मौत के पीछे क्या क्या राज़ छुपे हो सकते हैं?
फिलहाल मोहला पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस जांच पर टिकी हुई है कि आखिर एक ही होटल के दो कर्मचारियों की मौत के पीछे क्या रहस्य छिपा है। 
मोहला न्यूज, Mohla News, दादू चाट कॉर्नर, होटल कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत, मोहला मानपुर समाचार, Chhattisgarh Crime News, Mohla Manpur News, Hotel Employee Death, Crime News Chhattisgarh, फांसी पर लटकती लाश, Breaking News Mohla, NBP News, Mohla Police Investigation
#nbpnews 
#MohlaNews
#MohlaManpur
#BreakingNews
#ChhattisgarhNews
#CrimeNews
#DaduChatCorner
#HotelEmployeeDeath
#SuspiciousDeath
#NBPNews
#MohlaPolice
#ViralNews
#LocalNews
#CGNews
#Investigation
#JusticeForVictim
#LatestNews
#HindiNews
#NewsUpdate
#CrimeInvestigation
#MohlaBreaking

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ