Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल मानपुर ने की पूजा-अर्चना, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

NBP NEWS/ मानपुर, 12 जून 2026
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मानपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानपुर स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने किया। शिव मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ से देश की उन्नति, जनकल्याण तथा प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की।

इसके पश्चात भाजपा संगठन के विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम बसेली, दोरदे, मदनवाड़ा, मुंजाल, सीतागांव एवं कंदाड़ी का प्रवास किया। इस दौरान गांवों के वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर केंद्र की मोदी सरकार तथा छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूजा-अर्चना एवं संगठनात्मक कार्यक्रम में मंडल प्रभारी रमेश हिड़ामे, सह प्रभारी एवं जिला भाजपा महामंत्री नरसिंह भंडारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेणु टांडिया, मंडल महामंत्री भारती माहौर, दिनेश शाह मंडावी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधिका अंधारे, कीरण मंडावी, खेमिन साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डब्बू चांडक, यशवंत पटेल, बिरेंद्र माहौर तथा राजू सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न गांवों के प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधियों को गति दी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ