Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

तेज रफ्तार बाइक छिंद पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

NBP NEWS/प्रवेश कुमार/मोहला,13 जून 2026
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेरकुटुंभ निवासी करण कुंजाम अपने दो साथियों के साथ गुण्डरदेही से देर शाम घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे जब वे अंबागढ़ चौकी से मोहला की ओर आ रहे थे, तभी मजियापार के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित छिंद के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बाइक सवारों को जोरदार चोटें आईं।

हादसे में 20 वर्षीय करण कुंजाम पिता स्व रामचंद कुंजाम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं साथियों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया। अन्य साथियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में इलाज जारी है। 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। दुर्घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ