Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

ट्रक में संदिग्ध हालात में मिली चालक की लाश, डॉक्टर ने बताई हार्ट अटैक से मौत

NBP NEWS/ अं चौकी/ प्रवेश कुमार, 27 जून में खाद की खेप लेकर आए एक ट्रक चालक की ट्रक के अंदर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनांदगांव निवासी पुनीत मंडावी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद एसडीओपी ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुनीत मंडावी शुक्रवार को ट्रक में खाद लेकर अं चौकी स्थित व्यापारी पिक्कू खंडेलवाल के यहां पहुंचा था। खाद की अनलोडिंग के बाद उसने कथित रूप से शराब का सेवन किया और रात में ट्रक के केबिन में ही सो गया।
शनिवार सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो ट्रक सामने खड़ा था। ट्रक हटाने के लिए चालक को आवाज लगाई गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखने पर चालक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान उसकी मौत की पुष्टि हुई।

घटना की जानकारी ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अं चौकी एसडीओपी  राजेश्वर दीवान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी और डॉक्टर की राय के अनुसार चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।उन्होंने बताया कि चालक रात में खाद की अनलोडिंग के दौरान ट्रक में ही सो गया था और शनिवार सुबह मृत अवस्था में मिला। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है अन्य औपचारिक जांच पूरी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ