Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

MSME सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, एमपी नगर कोरबा में हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण

NBP NEWS/ कोरबा, 19 फरवरी 2026

एमपी नगर, कोरबा में 15 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक भावसर फाउंडेशन द्वारा जिला स्तरीय 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
RAMP योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त प्रयासों के तहत संचालित एक विशेष पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता में वृद्धि करना, उन्हें बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना तथा उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करना है। साथ ही, MSME क्षेत्र के समग्र प्रदर्शन को गति प्रदान करना भी इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक के रूप में श्री डोमेन्द्र वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान जिन प्रमुख विषयों पर उन्मुखीकरण किया गया, उनमें शामिल हैं—

RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ
उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए उपलब्ध अवसर
MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाएं

प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण और व्यावहारिक तरीके से संचालित किया गया। कुल 30 प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण के उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं हेतु आवश्यक दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना निर्माण, टिकाऊ व्यवसाय मॉडल, बाजार सर्वेक्षण तथा बाजार लिंकेज जैसे विषयों पर अपने प्रश्न रखे। प्रशिक्षक द्वारा सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संजय जी ने प्रतिभागियों को भविष्य में अपने व्यवसाय की सफल शुरुआत एवं विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रकार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के नवोदित एवं वर्तमान उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ