Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत बगीचा में जिला स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम संपन्न

NBP NEWS/बगीचा,19 फरवरी 2026। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 19 जनवरी 2026 को क्लस्टर भवन, महादेवदाड़, बगीचा में जिला स्तरीय एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक विशेष पहल है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच सुदृढ़ करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि करना है। साथ ही MSME इकाइयों के प्रदर्शन को बेहतर बनाकर उन्हें विकास की नई गति प्रदान करना भी इसका लक्ष्य है।
कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक के रूप में रेखा चौहान ने प्रतिभागियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह योजना स्थानीय उद्यमियों को वित्तीय, तकनीकी एवं प्रबंधकीय सहयोग उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रही है।
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विशेष उन्मुखीकरण किया गया—

RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ
उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए उपलब्ध अवसर
MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच के आधुनिक साधन
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाएं


रेखा चौहान ने प्रतिभागियों को व्यवसाय की स्थापना, पंजीयन, ऋण प्राप्ति, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा विपणन रणनीतियों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सकता है, जिससे उद्यमियों की आय में वृद्धि संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलती है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया स्पष्ट होती है।

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ