Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भावसर फाउंडेशन द्वारा रायपुर में उद्यमियों को व्यवसाय स्थापना की दी गई व्यापक जानकारी

NBP NEWS/ रायपुर, 19 फरवरी 2026 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 16 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक शंकर नगर, रायपुर में जिला स्तरीय बारह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भावसर फाउंडेशन द्वारा RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया।
यह योजना भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित एक विशेष पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) की उत्पादकता बढ़ाना, बाजार तक उनकी पहुंच सुदृढ़ करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को विकसित करना है।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

कार्यक्रम में उद्यमिता विकास प्रशिक्षक किरण जी द्वारा प्रतिभागियों को निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत उन्मुखीकरण प्रदान किया गया—

RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ – योजना की संरचना, पात्रता, लाभ एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी।

उद्यमिता विकास एवं MSME के लिए अवसर – स्वरोजगार, सूक्ष्म उद्योग स्थापना, नवाचार एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायिक संभावनाएँ।
MSME के तहत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया – बैंक ऋण, सब्सिडी, सरकारी वित्तीय योजनाएँ एवं आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया।

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं बाजार तक पहुंच – ऑनलाइन मार्केटिंग, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, डिजिटल भुगतान प्रणाली और ब्रांडिंग की रणनीतियाँ।

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाएं – विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तथा उद्यम स्थापना में उनका उपयोग।

प्रशिक्षण के दौरान किरण जी ने सहभागितापूर्ण पद्धति से सत्रों का संचालन किया। कुल 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विषयों पर गहन चर्चा की।

प्रश्नोत्तर सत्र में उठे व्यावहारिक मुद्दे

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजीकरण, व्यवसायिक योजना निर्माण, टिकाऊ व्यवसाय मॉडल, बाजार सर्वेक्षण एवं बाजार लिंकेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने प्रश्न रखे। प्रशिक्षक द्वारा सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक समाधान प्रस्तुत किया गया।
अंत में किरण जी ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में सफल व्यवसाय स्थापना हेतु शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और MSME क्षेत्र को गति प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ