Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला में अजगर का दस्तक! मड़ियानवाडवी गांव के पास लगातार दिख रहा विशाल अजगर ग्रामीणों में दहशत

NBP NEWS | मोहला, 27 जुलाई 2026
मानसून के दौरान वन क्षेत्रों से वन्य जीवों की आबादी इलाकों की ओर बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में मोहला विकासखंड के ग्राम मड़ियानवाडवी में गांव से लगे नाले के पास लगातार एक अजगर देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार अजगर गांव से अधिक दूरी पर नहीं है और अब तक अलग-अलग समय पर तीन से चार बार उसे देखा जा चुका है। इससे गांव के लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के आसपास उनके खेत भी स्थित हैं, जहां किसान प्रतिदिन कृषि कार्य के लिए जाते हैं। ऐसे में किसानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्थिति इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि यह नाला मड़ियानवाडवी–भोजटोला मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी आवागमन होता है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई कर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है ताकि लोगों में व्याप्त भय समाप्त हो सके।

इस संबंध में वन विकास निगम पानाबरस के एसडीओ वीरेंद्र पटेल ने बताया कि उन्हें अजगर दिखाई देने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जरूरत पड़ने पर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि अजगर दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

#NBPNEWS #Mohla #Madiyanwadvi #PythonRescue #Ajgar #Wildlife #ForestDepartment #Monsoon #Chhattisgarh #BreakingNews #VillageNews #WildlifeAlert #SnakeRescue #CGNews #MohlaManpurAmbagarhChowki #RainySeason #Nature #LocalNews #ViralNews #HindiNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ