Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का पुतला दहन, निजीकरण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

NBPNEWS/मोहला, 24 दिसंबर 2025
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सरकारी उपक्रमों के निजीकरण के फैसलों के विरोध में आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को ब्लॉक युवा कांग्रेस मोहला के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मोहला में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के निर्णयों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप रही है। इसी क्रम में भिलाई स्कूल और मैत्री बाग के टेंडर निजी हाथों में दिए जा रहे हैं, जो जनहित के खिलाफ है। साथ ही भिलाई को बचाने के लिए चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के समर्थन में भी यह प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी उपक्रमों का निजीकरण आम जनता, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और इससे बेरोजगारी तथा असमानता बढ़ेगी। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में सुरजीत ठाकुर (जिला अध्यक्ष, MMAC), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय राजपूत, अब्दुल खालिक, राजेंद्र जुरेशिया (पूर्व सरपंच), विधानसभा उपाध्यक्ष दादू शेंडे, युवा अध्यक्ष मोहला हेमदास मंडावी, हिमांशु मेश्राम (लाला भाऊ) – संगठन प्रभारी एवं जिला महासचिव, अनिल नेताम (जनपद प्रतिनिधि), युवा उपाध्यक्ष मोहला संतानु रावटे, प्रताप यादव, दुष्यंत देशमुख, विनोद सिन्हा, कोला, गमिता लोनहारे (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष), दीपका अजय राजपूत (पूर्व जनपद), देवकी राणा सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जनहित की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ