Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खाद्य एवं मंडी विभाग की कार्रवाई—40 कट्टा धान जप्त, अवैध भंडारण पर कसा शिकंजा

NBPNEWS/11 दिसंबर 2025 
जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 40 कट्टा (लगभग 16 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया है।
◼ छापामार कार्रवाई में मिला अवैध धान

सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी धरमूराम किरंगे, खाद्य निरीक्षक हेमंत कुमार नायक और मंडी उपनिरीक्षक रविशंकर पिस्दा की संयुक्त टीम ने ग्राम सितागांव निवासी मंतुराम पोटाई के कोठार में दबिश दी।
जांच के दौरान कोठार में संबलपुर के व्यापारी द्वारा अवैध रूप से संग्रहित 40 कट्टा धान रखा पाया गया।
कोठार मालिक द्वारा धान संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान को जप्त कर कोठार मालिक की सुपुर्दगी में दिया। मामले का प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए इसे कलेक्टर (खाद्य शाखा) को भेजा गया है।
◼ निरंतर सख्ती, विभागों की संयुक्त निगरानी

जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर रोक के लिए राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी विभाग मिलकर संयुक्त रूप से नियमित निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
◼ किसानों से अपील—पंजीकृत रकबे का ही धान बेचें

जिला खाद्य अधिकारी दिलीप कुमार और सहायक खाद्य अधिकारी आशीष कुमार रामटेके ने किसानों से अपील की है कि—

वे पंजीकृत रकबे में वास्तविक रूप से उत्पादित धान को ही उपार्जन केंद्रों में बेचें।

किसी भी व्यापारी या कोचियों का धान पंजीकृत रकबे में बेचने का प्रयास करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिले में खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन पूर्ण तत्परता से कार्यवाही कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ