Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कॉन्स्टेबल भर्ती शिकायतों के लिए जिला पुलिस ने शुरू किया हेल्पडेस्क

NBPNEWS/मोहला, 12 दिसंबर 2025।
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती परिणामों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष हेल्पडेस्क की स्थापना की गई है। यह सुविधा 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 तक जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोहला में उपलब्ध रहेगी।
पुलिस विभाग ने बताया कि उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह हेल्पडेस्क शुरू किया गया है ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शंका, त्रुटि या शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा सके।

🔹 दो शिफ्टों में होगा संचालन

हेल्पडेस्क पर कार्यवाही दो चरणों में की जाएगी—

पहली शिफ्ट:
⏰ प्रातः 10:30 बजे से 12:30 बजे तक
➡ शिकायतें एवं आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे।

दूसरी शिफ्ट:
⏰ अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक
➡ प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि कॉन्स्टेबल भर्ती परिणामों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शंका या दस्तावेज़ सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि और समय में हेल्पडेस्क पहुँचकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ