Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

खेल जीवन का अभिन्न अंग, अनुशासन और समय प्रबंधन सिखाता है: विधायक इंद्रशाह मंडावी

NBPNEWS/मोहला। मानपुर विकासखंड के ग्राम माहका (कारेकट्टा) में आयोजित दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक इंद्रशाह मंडावी ने खिलाड़ियों, ग्रामीणों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के समग्र विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है।
विधायक मंडावी ने कहा कि “खिलाड़ियों को किसी न किसी खेल से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इसलिए हारे हुए खिलाड़ी निराश न हों, बल्कि अगले अवसर के लिए दोगुने जोश से तैयारी करें। वहीं, विजेता खिलाड़ी और अधिक मेहनत कर ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करें।”
उन्होंने आगे कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति को अनुशासन, समय प्रबंधन और टीम भावना की सीख देता है।
समापन अवसर पर खो-खो एवं कबड्डी के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनका टॉस कराकर विधायक मंडावी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
समारोह में सरपंच मेशोराम, मेहरूराम तुलावी, श्रवण बढ़ाई, राजूराम बोगा, महेश्वरी धुर्वे, परमिला धुर्वे, अमरुराम वड्डे, संकुराम घावड़े, अमरलाल तुलावी, तनुज मंडल, ऋषभ ठाकुर, सागर सिन्हा, नुसुराम धुर्वे, रैनुराम घावड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने क्रीड़ा समिति का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ