Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जम्मू के रामबन में मिला भटके युवक, सांसद व पुलिस प्रशासन की तत्परता से सकुशल पहुँचा अपने घर

NBPNEWS/मोहला/29 नवंबर 2025 
रोजगार की तलाश में विदिशा गए मोहला क्षेत्र के युवक जिला विदिशा (मध्यप्रदेश) के थाना गंजबसौदा क्षेत्र से 11 नवंबर 2025 को अपने घर के लिए निकले युवक सिताप सिंह पिता हिरदे राम, ग्राम भुरकुंडी - थाना पाटनखास, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के लिए निकला था किंतु मानसिक स्थिति सही नहीं होने से छत्तीसगढ़ की जगह जम्मू पहुंच गए। सीताप का पता 22 नवंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के चंद्रकोट थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। 
काफी दिनों तक परिजनों की चिंता का विषय बने रहे सिताप सिंह को सुरक्षित वापस लाने में जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा।

परिवार की जानकारी के अनुसार, सिताप सिंह की खोजबीन और सुरक्षित वापसी के लिए सांसद संतोष पांडे, जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, तथा थाना पाटनखास प्रभारी गणेश यादव और सामाज सेवक रमेश हिड़ामें ने महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से युवक को दस्तयाब किया गया और सभी औपचारिकताओं के बाद उसे सकुशल घर लाया गया।

आज शनिवार सिताप सिंह की सुरक्षित घर वापसी पर परिवारजन बेहद भावुक और कृतज्ञ दिखे। उन्होंने परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

परिवार का कहना है कि सामूहिक प्रयास और प्रशासन की तत्परता ने ही उनके बेटे को सुरक्षित घर तक पहुँचाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ