Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

5 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज; परिवार ने मांगा इंसाफ



NBP NEWS / अंबागढ़ चौकी, 29 अगस्त 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची से कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस के अधिकृत वेब पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मामले में BNS की धारा 65(2) और 115(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी एक नाबालिक किशोर है। मामला नाबालिगों से संबंधित होने के कारण उनकी पहचान से जुड़े किसी भी विवरण का उल्लेख नहीं किया जा रहा है।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, बुधवार शाम बच्ची को गांव का ही एक नाबालिग बस्ती के पीछे तालाब के पास ले गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां बच्ची के साथ मारपीट और कथित यौन अपराध हुआ। घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात परिवार ने कही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों द्वारा गांव में बैठक होने और बाद में 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दिए जाने की बात बताई गई है। सूचना के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

समझौते के दबाव का भी आरोप

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष की ओर से मामले में समझौते की बात कही गई। परिवार ने किसी भी प्रकार के समझौते से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

परिजनों ने आरोपी नाबालिग के नशे के सेवन से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी सूखे नशे गांजा का आदि है, गांव गांव तक आसानी से सुखा नशे का पदार्थ मिल रहा है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि NBP NEWS द्वारा नहीं की गई है और इन्हें केवल परिजनों के दावे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आएंगे तथ्य

पुलिस के अधिकृत रिकॉर्ड के अनुसार मामले में अपराध दर्ज किया गया है और जांच जारी है। घटना के वास्तविक तथ्यों का निर्धारण पुलिस जांच, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगा। बरहाल पुलिस ने BNS के धारा के तहत कार्यवाही की है।

मामला POCSO और नाबालिगों से संबंधित होने के कारण NBP NEWS पीड़ित बच्ची तथा आरोपी नाबालिग की पहचान उजागर करने वाली कोई जानकारी, फोटो, नाम या ऐसा विवरण प्रकाशित नहीं कर रहा है जिससे उनकी पहचान स्थापित हो सके।

पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ