मोहला, 01 दिसंबर 2025/ जिला मुख्यालय स्थित मोहला मैदान में आयोजित मोहला प्रीमियर लीग (MPL) सीजन–2 का समापन रविवार को बेहद रोमांचक माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। 17 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में मोहला की कुल दस टीमों ने भाग लिया था। क्रिकेट प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ की मौजूदगी में खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुँचने वाली चार टीमों—MPL ब्लास्टर्स, A1 ट्रेडर्स, बजरंग ट्रेडर्स और मिज़ान प्रोविजन—ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद A1 ट्रेडर्स और बजरंग ट्रेडर्स की टीमें फाइनल में आमने-सामने पहुंचीं।
फाइनल मुकाबला कड़े संघर्ष और रोमांच से भरा रहा। उत्कृष्ट बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर A1 ट्रेडर्स ने बजरंग ट्रेडर्स को 27 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं MPL ब्लास्टर्स ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार 40000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 20000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपए राशि विजेता टीमों को दी गई।
इस टूर्नामेंट में कुल दस टीम शामिल हुई जिसमें गजेंद्र टाइगर - गजेंद्र पुरामे सरपंच मोहला की टीम, गौरव चैंपियन - गौरव मोबाइल की टीम, निक्कू निंजा - वार्ड पंच नितिन लोनहरे की टीम, बजरंग चैलेंजर्स - बजरंग इलेक्ट्रॉनिक की टीम, एम पी एल ब्लास्टर - मोहला पैथ लैब की टीम, ए 1 एवेंजर्स - ए 1 पोल्ट्री की टीम , एच पी पैंथर्स - एच पी गैस मोहला की टीम , मिज़ान वॉरियर - मिज़ान प्रोविजन की टीम, राजपूत राइडर्स - उप सरपंच हेमंत राजपूत की टीम, दिनेश डेयरडेविल की टीम रही।
इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समापन समारोह में सभी टीमों के ओनर मंच पर मौजूद रहे। बड़े पैमाने पर ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जनपद सदस्य अभिलाषा मेश्राम, पूर्व जनपद सदस्य गमिता लोनहरे, सरपंच गजेंद्र पुरामे, पूर्व सरपंच सरस्वती ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आयोजक समिति की मेहनत और खिलाड़ियों की लगन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे सफल आयोजन जारी रहने की कामना की।
मोहला प्रीमियर लीग सीजन–2 का यह समापन स्थानीय खेल संस्कृति को नई दिशा, युवाओं में एकजुटता देने वाला साबित हुआ।
0 टिप्पणियाँ