NBPNEWS/मोहला, 15 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने आज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा।
संघ ने बताया कि प्रदेश के कृषि विभाग में कार्यरत इन अधिकारियों की "दस स्थायी लंबित मांगों" को लेकर 8 एवं 9 सितम्बर को प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया गया था। इस दौरान छ.ग.प्रा.वि.अ. एवं कृ.वि.अ. संघ द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य निरंतर जारी रखा गया। किंतु अब तक शासन स्तर पर उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष दिवलेश कुमार वर्मा ने कहा कि यदि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो संघ के सभी सदस्य विरोधस्वरूप बिना वेतन ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि बार-बार ध्यानाकर्षण कराने के बावजूद आज भी अधिकारियों की समस्याएं लंबित पड़ी हैं।
ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि कर्मचारियों एवं कृषि हित में जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
0 टिप्पणियाँ