Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

NBP NEWS /बिलासपुर, 21 मार्च। 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन सामुदायिक भवन, सकरी, बिलासपुर में किया गया।

 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें जिले के अनेक युवाओं एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए आवश्यक जानकारी, कौशल और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को MSME की स्थापना एवं पंजीयन प्रक्रिया, व्यवसाय प्रबंधन, डिजिटल ट्रांजेक्शन, बाजार तक पहुंच, बैंक ऋण प्रक्रिया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लेकर उद्यमिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वरोजगार, सरकारी सहायता, उद्योग स्थापना एवं व्यवसाय संचालन से जुड़े प्रश्न पूछे। 

 कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों ने प्रतिभागियों को भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। दो दिवसीय प्रशिक्षण के सफल आयोजन से प्रतिभागियों में स्वरोजगार के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ