Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत जांजगीर-चांपा में एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का सफल समापन 112

NBP NEWS/जांजगीर-चांपा, 02 जुलाई 
भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत भावसर फाउंडेशन द्वारा RSETI मीटिंग हॉल, जांजगीर-चांपा में 26 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार एवं MSME से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को सशक्त बनाना, युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें RAMP योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना था। इस योजना के माध्यम से MSME की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता, बाजार तक पहुंच और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता विकास प्रशिक्षक भानु दास ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास एवं MSME के अवसर, वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया तथा सरकारी सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण को सहभागितापूर्ण एवं संवादात्मक शैली में संचालित किया गया, जिसमें सभी 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आगामी 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों की सहमति भी प्राप्त की गई। इस दौरान प्रशिक्षक भानु दास ने आगामी प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को सफल उद्यमी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

भावसर फाउंडेशन ने बताया कि RAMP योजना के अंतर्गत आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नए उद्यम स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए आगामी विस्तृत प्रशिक्षण में भाग लेने की सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं सकारात्मक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ