Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

RAMP योजना के तहत पामगढ़ में एक दिवसीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण कार्यक्रम का सफल समापन 107

NBP NEWS/जांजगीर-चांपा, 02 जुलाई
भारत सरकार एवं विश्व बैंक के संयुक्त सहयोग से संचालित RAMP (Raising & Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत भावसर फाउंडेशन द्वारा CMTC क्लस्टर बिल्डिंग, चण्डीपारा, पामगढ़ में 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय उद्यमिता विकास संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए उद्यमिता एवं MSME से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को सशक्त बनाना, युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें RAMP योजना के माध्यम से उपलब्ध अवसरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। योजना का लक्ष्य MSME इकाइयों की उत्पादकता, प्रतिस्पर्धात्मकता, बाजार तक पहुंच और व्यावसायिक प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

प्रशिक्षण के दौरान उद्यमिता विकास प्रशिक्षक राकेश दुबे ने प्रतिभागियों को RAMP योजना के उद्देश्य एवं लाभ, उद्यमिता विकास के अवसर, MSME के अंतर्गत वित्तीय सहायता एवं क्रेडिट लिंकेज प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार तक पहुंच, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण एवं संवादात्मक शैली में संचालित किया गया, जिससे प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं व्यवसाय शुरू करने की संभावनाओं के साथ-साथ सरकारी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की भी स्पष्ट जानकारी मिली। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और विभिन्न योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आगामी 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों की सहमति भी ली गई। प्रशिक्षक राकेश दुबे ने आगामी प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य एवं उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों को भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

भावसर फाउंडेशन ने बताया कि RAMP योजना के तहत आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नए उद्यम स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और सकारात्मक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ