Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

कुम्हली में सुशासन तिहार 2026 के तहत जन समस्या निवारण शिविर, 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

NBP NEWS/ मोहला, 04 जून 2026।
सुशासन तिहार 2026 के तहत जनपद पंचायत मोहला के ग्राम पंचायत कुम्हली में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुम्हली क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अपनी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कुम्हली क्लस्टर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हली, गिधाली, अड़मागोंदी, ककईपार, मटेवा, शेरपार, मुकादाह, मोहभट्ठा, हर्राटोला, कंगलूटोला एवं गोटाटोला के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। इस दौरान राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों के आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई।

जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे ने मंच के माध्यम से बताया कि सुशासन तिहार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जहां ग्रामीणों और हितग्राहियों को कार्यालयों के द्वार तक जाने की जरूरत नहीं प्रशासन खुद गांव गांव तक पहुंच कर समस्याओं को सुन कर उसका निराकरण कर रही है ग्रामीणों को बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं और धरातल में हो रहे कार्यों को लेकर प्रशंसा की है। 

शिविर को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विभागीय अधिकारियों ने मंच के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

विभागीय स्टॉलों पर मिली योजनाओं की जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा संबंधी स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां वितरित की गईं, राशन कार्ड प्रदान किए गए तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभान्वित किया गया।

प्रशासन और जनता के बीच बना संवाद का सशक्त मंच
ले
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, वहीं शासन की योजनाओं की जानकारी भी उन्हें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल हुई बल्कि शासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास भी मजबूत हुआ।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे एवं नरसिंह भंडारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गेंदकुंवर ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम, मिथलेश डोंडे सहित जनप्रतिनिधि, सरपंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ