Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला का शराब तस्कर खड़ागांव में गिरफ्तार, चार पहिया वाहन भी हुआ जब्त , 1.07 लाख रुपये का माल जब्त

NBP NEWS | मोहला, 04 जून 2026
जिले भर में अवैध शराब बड़ी मात्रा में बिक रही है, जिसके वजह से आए दिन दुर्घटनाएं या अराजकता फैलती है। पुलिस की पहल से लगातार कार्यवाहियां भी करती है बावजूद शराब कोचिया सक्रिय हैं।
जिसका जीता जागता उदाहरण जिला मुख्यालय मोहला निवासी शराब तस्कर पर हुई कार्यवाही है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के थाना खड़गांव पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन समेत कुल 1,07,480 रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन में थाना खड़गांव क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जून 2026 को थाना प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव के नेतृत्व में थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान एक टाटा ओमनी वाहन क्रमांक CG 06 L 0923 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर रखे बैग और थैले की जांच करने पर पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली।

जब्त सामग्री में 20 नग सिंबा बियर (13 लीटर), 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की (3.240 लीटर) तथा 14 पौवा शेरा प्लेन देशी मदिरा (2.520 लीटर) शामिल है। कुल 18.760 बल्क लीटर शराब की कीमत 7,480 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त टाटा ओमनी वाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है।

सूत्रों की माने तो अनिल जिस ओमिनी कार का प्रयोग कर रहा था, वह मोहला निवासी राजू का बताया जा रहा है। जो कि चिकन चिल्ली की दुकान संचालित करता है, ऐसे में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि राजू की संलिप्तता पर आरोप लगे। दूसरी ओर अनिल द्वारा सप्लाई किया गया दारू कही मोहला के अन्य जगह तो नहीं बिक रही सोचनीय है? क्या अनिल खुद बेचता था या किसी अन्य के कहने पर लाने का काम करता था या सप्लाई करने का काम था। हाल ही में मोहला के सोशल मीडिया प्लेटफार्म चर्चित व्हाट्सएप ग्रुपों में अवैध शराब बिक्री पर चर्चा और विरोध तेज हो चुकी थी। बरहाल देखना होगा कि पूछताछ के बाद क्या मोहला के अन्य जगहों में पुलिस और आबकारी विभाग छापामारी कर अवैध शराब कोचिया पर कार्यवाही कर पाएगी?

आबकारी विभाग के होते हुए मुख्यालय में बिक रहा महाराष्ट्र की दारू, जिला मुख्यालय से महज चंद किलोमीटर की दूरी पर महाराष्ट्र है ऐसे में तस्कर कोकोडी की दारू भी उपलब्ध करवा रहे हैं। भले ही यहां अब तक दारू भट्टी नहीं खुला हो लेकिन सारी वैरायटी  इंग्लिश, देशी या महुआ मुख्यालय में उपलब्ध होता है।

युवा आ रहे हैं नशे के गिरफ्त में शाम होते ही मोहला के अलग अलग हिस्सों में युवा झुंड में नशे के सामग्री का प्रयोग करते दिखाई देते हैं। मदिरा हो या सूखा नशा। उनकी कुछ पसंदीदा जगह है छुरिया मंदिर, हाइ स्कूल ग्राउंड, दशहरा मैदान, गोंडवाना भवन मैदान, शमशान घाट, बांधपारा, वागीनसुर रोड़ और गार्डन।

बरहाल पुलिस ने आरोपी अनिल सोनवानी (32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, इंदिरा आवास, मोहला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गणेश यादव सहित आरक्षक लक्ष्मी नारायण साहू, गिरधारी मंडावी, दानूराम उसारे एवं डीएसएफ महिला आरक्षक सरिता जाडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आबकारी विभाग के शिकंजे से बाहर है नशे के कोचिया, जिले भर में धड़ल्ले से बिक रही है नशे की सामाग्री। दूसरी ओर आबकारी विभाग को सुशासन तिहार खरदी में नशामुक्ति का थीम दिया गया था। ऐसे में विभाग को चुनौती है कि बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब और अन्य नशे के गोरख धंधे को रोकना जिसपर आबकारी विभाग खरी नहीं उतर पा रही है। क्या जिला मुख्यालय के साथ साथ अन्य ठिकानों पर देशी,विदेशी शराब और महुआ बेच रहे कोचियों पर आबकारी कार्यवाही कर पाएगी। या सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवा कर खाना पूर्ति करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ