खड़गांव तहसील क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों के भीतर क्षेत्र में एक्सीडेंट से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, खड़गांव माइनिंग क्षेत्र में कार्यरत मजदूर 30 वर्षीय सेवाराम कोरेटी की सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेवाराम गोदावरी माइंस से काम खत्म कर अपने गांव कामकासुर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 930 पर बंजारी मंदिर खड़गांव के पास सड़क में ब्रेकडाउन होकर खड़ी ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई।
सूत्रों के मुताबिक ट्रक अलापल्ली से दुर्ग की ओर जा रही थी, जो पिछले दो दिनों से खराब हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह करीब 11:30 बजे घर लौटते समय सेवाराम अचानक ट्रक के पीछे जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खड़ी ट्रक के आगे पीछे किसी भी तरीके का स्टॉपर नहीं लगा था, न ही कोई पेड़ की डाल रखी गई ताकि दूर से देखकर चालक अपनी वाहन को धीमा करे।
घटना की सूचना मिलते ही खड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बता दे कि रविवार को जक्के - पदभर्री पुलिया नीचे गिर कर माइंस कर्मी की मौत हो गई थी।
0 टिप्पणियाँ