Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

लाल श्याम शाह की जन्मभूमि पानाबरस में डिप्टी सीएम विजय शर्मा करेंगे मंडा देव की पूजा - होगी आदिवासी संस्कृति संरक्षण संवर्धन पे चर्चा

NBP NEWS | मोहला, 27 मई 2026

लाल श्याम शाह महाराज की जन्मभूमि में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा 28 मई को मोहला-मानपुर अं चौकी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम विजय शर्मा आदिवासी बाहुल्य मानपुर विकासखंड के ग्राम पानाबरस पहुंचेंगे, जहां लाल श्याम शाह महाराज के जन्म स्थान और क्षेत्रीय आदिवासी समाज के दैविक, सांस्कृतिक केंद्र एवं राज परिवार द्वारा संस्कृति संवर्धन और प्रबंधन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आदिवासी समाज, राज परिवार, सर्व समाज एवं क्षेत्रवासियों द्वारा डिप्टी सीएम का पारंपरिक सम्मान किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मंडा देव से आशीर्वाद लेकर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।

इसके अलावा डिप्टी सीएम अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम भंशुला में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यहां वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ आम जनता से संवाद भी कर सकते हैं।

मानपुर विकासखंड में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

गौरतलब है कि विजय शर्मा मोहला-मानपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं, ऐसे में उनके दौरे को राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ