Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नेशनल हाईवे 930 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

NBP NEWS/ मानपुर, 29 मई 2026
जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कहगांव के पास बीती रात नेशनल हाईवे 930 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरारटोला निवासी सूरज पटेल और गोपाल पटेल बाइक से बाजार से अपनी घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कहगांव के समीप नेशनल हाईवे 930 पर एक चलती हाइवा ट्रक से जा भिड़े।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
डॉक्टरों के अनुसार सूरज पटेल और गोपाल की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। 
हादसे के बाद आरोपी हाइवा ट्रक चालक वाहन क्रमांक MH 04 OT 0631 लेकर मौके से फरार हो गया था। मानपुर थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा द्वारा तत्काल वायरलेस के माध्यम से अन्य थानों को अलर्ट किया गया। जिसके बाद खड़गांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार हाइवा ट्रक को पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के पहुंचते ही एफ आई आर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ