Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जिले के आदित्य बसु ने किया कमाल: 10वीं में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल

NBP NEWS/ मोहला, 04 मई 2026
जिले के लिए गौरव का क्षण तब आया जब ग्राम तेलीटोला - बांधाबाज़ार निवासी आदित्य बसु ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की प्रावीण्य सूची में चौथा स्थान हासिल किया। आदित्य ने 600 में से 591 अंक प्राप्त कर 98.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।

आदित्य बसु, आत्मानंद विद्यालय अंबागढ़ चौकी में व्याख्याता तोरण लाल बसु के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से ही मेधावी छात्र के रूप में पहचान बनाई है। वर्तमान में वे बालक आवासीय प्रयास विद्यालय, सड्डू रायपुर में अध्ययनरत हैं, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय, शिक्षकों और गांव का नाम रोशन किया है। आदित्य की सफलता पर उनके माता-पिता, प्रयास विद्यालय रायपुर के प्राचार्य, गुरुजन, सिन्हा समाज के सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

आदित्य ने भविष्य में किसी प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ