मोहला क्षेत्र के ग्राम हथरेल (उरवाही) में 12 अप्रैल 2026, रविवार को एक दिवसीय सांस्कृतिक, संवैधानिक एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्राम हथरेल स्थित गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ में प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होगा।
आयोजन में हथरेल, भोजटोला, बोटेझर और मड़ियानवाड़वी सहित आसपास के सर्कल के छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इन कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को करियर निर्माण, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा संवैधानिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, शिक्षक, कृषि विभाग के अधिकारी, व्याख्याता एवं अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे, जो विद्यार्थियों को उनके भविष्य की दिशा तय करने में सहायता प्रदान करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को सही करियर विकल्प चुनने में सहयोग करना तथा संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करना है।
आयोजन समिति ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: गोंड समाज भवन, हथरेल केंद्र सुवरबोड़, मोहला
समय: प्रातः 8 बजे से
आयोजक: गोंड समाज केंद्र सुवरबोड़ एवं संबंधित सर्कल समिति
0 टिप्पणियाँ