विकासखंड अं.चौकी के अंतर्गत जिला धनकर गड़रिया समाज मोहला-मानपुर-अं. चौकी द्वारा शनिवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही और नवगठित नेतृत्व का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, किंतु विशेष कारणों से वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनके निर्देश पर कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी अं. चौकी के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ उदयराम साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूनमचंद साहू एवं पूर्व सरपंच गोविंद नुरेटी ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह पाल का समाज प्रमुखों द्वारा सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे समाज के प्रति समभाव और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन में समाज के प्रमुख सदस्य जैसे परसराम पाल (सभापति), महेंद्र चंदेल, लोकेश पाल, दुर्गेश पाल, संजय पाल, सच्चित पाल, रामकिशन पाल, सुखीराम पाल, मनोज चंदेल, रामनुज पाल, आदेश पाल, गोपीचंद पाल, घनश्याम पाल, दुर्देशी राम पाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ