NBP NEWS/ मोहला,16 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप कनेरी में नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं प्राधिकृत अधिकारी आदिम जाति सहकारी सेवा समिति मोहला रमेश हिडा़में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कनेरी की सरपंच शीतल बोगा ने की।
विशेष अतिथियों में रतनलाल तारम (पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व समिति अध्यक्ष, पूर्व सरपंच), सरजूराम राणा (पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री, पूर्व सरपंच), इंदिरा मंडावी (पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य), रामगढ़ सरपंच सत्तो बाई तुलावी, पूर्व सरपंच एवं झम्मन पुसारे, तथा ग्राम प्रमुख घनश्याम मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में ग्यारह गांवों के पटेल एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के वर्चुअल माध्यम से जुड़े इस शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस सहकारी समिति के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को खाद-बीज, ऋण सुविधा तथा अन्य आवश्यक कृषि सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी।
ग्रामीणों ने सरकार के इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ