NBP NEWS/ मानपुर , 05 अप्रैल 2026। जिले के थाना खड़गांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने चोरी की बाइक को अलग-अलग कलपुर्जों के रूप में बरामद किया है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को प्रार्थी रमेश कुमार मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके दिवंगत रिश्तेदार सुबेसिंह की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AM 9901) चोरी हो गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
जांच के दौरान सूचना मिली कि शेरपार क्षेत्र के कुछ युवक बाइक के पार्ट्स बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपियों निखिल भुआर्य, अजय कुमार, गुलशन बघेल और सोनू उर्फ मुकुल विश्वकर्मा (निवासी नयापारा शेरपार) ने बताया कि 31 मार्च को रानाटोला जाते समय बिटेझर डोगरी मोड़ के पास खड़ी बाइक को चोरी कर जंगल में छिपा दिया था। बाद में 1 अप्रैल की रात सभी आरोपी मिलकर बाइक को शेरपार ले आए और पहचान से बचने के लिए उसे अलग-अलग पुर्जों में तोड़ दिया।
पुर्जों के रूप में बरामद हुई बाइक
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के विभिन्न कलपुर्जे बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक (CG 08 AD 1550, सीबी शाइन होंडा) भी जब्त की गई है।
सभी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
पुलिस ने चारों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 238 और 3(5) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को 1 अप्रैल 2026 को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव और उनके टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना खड़गांव पुलिस की तत्परता और सक्रियता से चोरी का खुलासा संभव हो सका। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना की जा रही है।
खड़गांव थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात
जिले की सुर्खियों में रहने वाली खड़गांव थाना अनेकों घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहता है। अंधी कत्ल, बलात्कार, चोरी, सुसाइड जैसे वारदातों और उस घटना क्रम को पर्दाफाश करते हुए अपराधियों को जेल के पीछे भेजने में थाना प्रभारी संजय यादव और उनकी टीम हमेशा कामयाब रहे है।
0 टिप्पणियाँ