Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुए शिक्षक प्रवीण सिंह

NBP NEWS/ मोहला, 27 अप्रैल 2026
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए ब्लॉक मोहला के शिक्षक प्रवीण सिंह को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नवाचारी गतिविधियां समूह भारत (टीम छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

यह आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को रायपुर स्थित स्वामी आत्मानंद प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रवीण सिंह, जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वागिनसुर (ब्लॉक मोहला) में पदस्थ हैं, को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक नवाचारों के लिए यह सम्मान मिला। उन्होंने डिजिटल माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, टीएलएम (Teaching Learning Material) के माध्यम से नियमित एवं प्रभावी अध्यापन करने तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NMMSE एवं प्रयास में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए भी उल्लेखनीय प्रयास किए हैं, जिससे विद्यालय और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

प्रवीण सिंह की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य, संस्था के प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार निषाद एवं CAC मलेश मालेकर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ