Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

सुशासन तिहार-2026: 4 मई से शुरू होंगे जन समस्या निवारण शिविर, क्लस्टरवार तय हुई तिथियां

NBP NEWS/ मोहला, 30 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध और प्रभावी समाधान के लिए जिले में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य न केवल जन शिकायतों का निराकरण करना है, बल्कि विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाना भी है।
प्रशासन द्वारा क्लस्टरवार शिविरों की तिथियां और स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सुविधा पहुंचाई जा सके। प्रत्येक शिविर को एक विशेष थीम के आधार पर आयोजित किया जाएगा, ताकि संबंधित विषयों पर केंद्रित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत में शिविर

जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत 4 मई को ग्राम पंचायत विचारपुर में शिविर का शुभारंभ होगा। इसके बाद 13 मई को हांडीटोला, 20 मई को देववाडवी, 28 मई को भनसुला और 5 जून को पीपरखार में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मोहला जनपद पंचायत में शिविर

जनपद पंचायत मोहला में 8 मई को मार्री से शिविरों की शुरुआत होगी। इसके बाद 18 मई को हेरकुटुब, 25 मई को आमाडुला, 3 जून को कुम्हली और 8 जून को रानाटोला में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मानपुर जनपद पंचायत में शिविर

जनपद पंचायत मानपुर क्षेत्र में 6 मई को साल्हेभट्ठी में पहला शिविर लगेगा। इसके पश्चात 15 मई को कोराचा, 22 मई को कहगांव और 1 जून को खरीदी में शिविर आयोजित होंगे।
नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में शिविर

नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 7 मई को मंगल भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 10 मई को गंजचौक स्थित कृषि मंडी और 19 मई को टाउन हॉल में भी जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।
जनता को मिलेगा सीधा लाभ

प्रशासन का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मौके पर ही दिया जाएगा, साथ ही लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ