Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

शासकीय योजनाओं के लिए आधार, बैंक और मोबाइल अपडेट अनिवार्य

NBP NEWS/ मोहला, 19 मार्च 2026
जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से अपने दस्तावेज समय पर अपडेट कराने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर में किसी भी प्रकार की त्रुटि या असमानता होने पर लाभ मिलने में बाधा आ सकती है।
अधिकारियों के अनुसार, यदि हितग्राही के आधार में नाम या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई बदलाव हुआ है, तो उसे तुरंत अपडेट कराना जरूरी है। साथ ही बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर भी सही होना चाहिए। प्रशासन ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार और बैंक खाते दोनों में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज हो, जिससे योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि दस्तावेजों का सही और एकसमान अपडेट होने से न केवल प्रधानमंत्री आवास योजना बल्कि अन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों और स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे हितग्राहियों को दस्तावेज अपडेट कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।

प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी आधार केंद्र और बैंक में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपडेट कराएं। दस्तावेजों के सही अपडेट से योजनाओं का लाभ समय पर मिलने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ