Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

डी एन टी पब्लिक स्कूल के छात्र ने नवोदय परीक्षा में मारी बाजी

NBP NEWS/मोहला,18 मार्च 2026 
डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल, मोहला के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का अवसर है। विद्यालय के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र सुशांक अंधारे ने प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सुशांक अंधारे, जो संजोग कुमार अंधारे के पुत्र हैं, ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता को विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षण और मार्गदर्शन का परिणाम भी माना जा रहा है।
इस उपलब्धि से उत्साहित होकर छात्र के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और पूरे स्कूल परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के निरंतर सहयोग, सही दिशा-निर्देशन और अनुशासित माहौल ने उनके बच्चे को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत का पहला पड़ाव है और आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल, मोहला अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ