जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई 31 मार्च की निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले की गई, जिसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सुबह-सुबह चलाया गया सर्च ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, जिला मोहला मानपुर अं चौकी के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और ITBP की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।
सुरक्षाबलों की टीम कलवर, कोवाचीटोला और उइकाटोला के बीच स्थित बीहड़ जंगलों में पहुंची, जहां संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट के आधार पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियार बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया एक बड़ा हथियार डंप मिला। बरामद सामग्री में 1 AK-47 राइफल, 1 INSAS राइफल और कई मैगजीन शामिल हैं।
यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि नक्सली इलाके में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
एसपी ने की पुष्टि, ऑपरेशन जारी
पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। एरिया डोमिनेशन के साथ व्यापक सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह सतर्क है।
नक्सलियों की रणनीति पर बड़ा प्रहार
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की बड़ी बरामदगी नक्सलियों की रणनीति को गंभीर झटका देती है। समय रहते हथियारों का जखीरा पकड़ा जाना संभावित हमलों को रोकने में अहम साबित हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ