Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत, नेवता भोज के साथ कोड़ेमरा में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

NBP NEWS/मोहला, 20 जून 2026
विकासखंड मोहला के संकुल मोतीपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ेमरा में शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली एवं छठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर शाला परिवार, शाला प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नव प्रवेशी बच्चों को निःशुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए महिला समूह द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया, वहीं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है और सभी विद्यार्थियों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

शाला प्रवेश उत्सव में ग्राम पंचायत कोड़ेमरा के सरपंच अश्वन छेदैया, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सिताब कोलियारे, जागेश्वर मानकर, अयोध्या सिन्हा, प्रधान पाठक मुंशीलाल परसाई, शिक्षक केवल साहू, रवि कुमार रावटे, श्यामू राम भूआर्य, महिला समूह की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और नव प्रवेशी बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ