Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला में कोसरीया यादव महासभा का भव्य वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, हजारों की रही भागीदारी

NBP NEWS/ मोहला, 29 मार्च 2026।
जिला मुख्यालय मोहला में कोसरीया यादव महासभा, अंबागढ़ चौकी के तत्वावधान में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव एवं गडचिरौली (महाराष्ट्र) के यादव समाज द्वारा भव्य वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
“कलश यात्रा और राउत नाचा बना आकर्षण”

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा के साथ भव्य कलश यात्रा एवं पारंपरिक राउत नाचा के साथ हुआ। यह शोभायात्रा मोहला नगर के पुराना शिव मंदिर से प्रारंभ होकर फौहारा चौक होते हुए दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
तत्पश्चात मंच पर भगवान कृष्ण जी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं सामूहिक आरती की गई। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय जैन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष नारायण खंडेलवाल एवं पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश साहू द्वारा किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कोसरीया यादव समाज के अध्यक्ष उदय प्रकाश सचान ने की। इस अवसर पर सचिव संतराम गुरभेलिया, संरक्षक खोरबाहरा राम सर्पा, कोषाध्यक्ष तोपचंद डोंगरी सहित महासभा के पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि सम्मेलन में उपस्थित रहे।

“मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान”

उद्घाटन सत्र के बाद वर्ष 2024-25 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सचिव संतराम गुरभेलिया ने सामाजिक नियमों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

मोहला में सम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, अखंडता एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

"मधुसूदन यादव हुए शामिल"

मोहला में समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं महापौर राजनांदगांव मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। इस दौरान उदय प्रकाश सचान, खोरबाहरा यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री नरसिंह भंडारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ सदस्य मंच पर उपस्थित रहे।

सम्मेलन के सफल आयोजन में जिला कोसरीया यादव महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं—कंचराम यादव, रूपेश आमाडार, पवन यादव, शोभाराम यादव सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

समग्र रूप से यह सम्मेलन सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

#NBPNEWS #MohlaNews #YadavSamaj #KosariyaYadav #AmbagarhChowki #RautNacha #ChhattisgarhNews #SamajikSammelan #LocalNews #CGNews #YadavCommunity #nbpnews #mohla

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ