Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मोहला जनपद में ‘सर्विस ऑन व्हील्स’ की शुरुआत, पेंशन हितग्राहियों का सत्यापन

NBP NEWS/मोहला,18 फरवरी 2026
समाज कल्याण विभाग द्वारा 16 से 21 फरवरी 2026 तक “सर्विस ऑन व्हील्स” कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत मोहला क्षेत्र में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को गोटाटोला, कोर्रामटोला एवं सोमटोला में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित कर विभिन्न हितग्राही सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके साथ ही वय वंदन पंजीयन भी किया गया, जिससे पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि “सर्विस ऑन व्हील्स” का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत हितग्राहियों को उनके द्वार पर ही शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर के अंत में उपस्थित आमजन एवं हितग्राहियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ