छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष साप्ताहिक आयोजन का शुभारंभ किया गया है। यह विशेष सप्ताह 12 से 19 दिसंबर 2025 तक जिलेभर में आयोजित किया जा रहा है।
इस विशेष सप्ताह के अंतर्गत 15 दिसंबर को वर्ल्ड साइन लैंग्वेज डे के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को साइन लैंग्वेज के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें साइन लैंग्वेज के अल्फाबेट्स सिखाए गए, जिससे वे श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के साथ प्रभावी एवं सहज संवाद स्थापित कर सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, समानता एवं सामाजिक समावेशन की भावना विकसित करना रहा।
विशेष साप्ताहिक आयोजन के पांचवें दिन 16 दिसंबर को समाज कल्याण विभाग द्वारा अंबागढ़ चौकी में एक कार्यक्रम आयोजित कर 120 वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान लाभार्थियों को वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र एवं वॉकर प्रदान कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ