भाजपा संगठन ने अपनी कार्यशैली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन ने अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठनात्मक मजबूती पर भरोसा जताया है।
घोषणा के अनुसार शमीम तिगाला एवं आदिल खान को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। कमलेश सारस्वत को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में बड़ा दायित्व सौंपा गया है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष (मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी) पद की जिम्मेदारी सैयद अजहरुद्दीन को सौंपी गई है। इसके साथ ही राजू कुरैशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है।
जिला भाजयुमो पुलकित खंडेलवाल मोहला को बनाया गया है। वही जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष का कमान संगीता मिश्रा का सौंपा गया है। मोनू वर्मा और काशी निषाद को युवा मोर्चा जिला महामंत्री दायित्व मिला। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्य डब्बू चांडक बने है।
संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने विश्वास जताया कि सभी नवदायित्वधारी अपने-अपने पदों की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।
संगठन सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने में इन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण होगा।
0 टिप्पणियाँ