Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के युवाओं का परचम

NBPNEWS/मोहला | 18 दिसंबर 2025
राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए थे।

अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाड़ियों ने कोच शाहरुख खान के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। इसमें 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने बेस्ट टीम अवार्ड भी हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में भूपेन्द्र, गजेंद्र, खुशी, बिलाल, आनिया, निखिल, पंकज, साहिल एवं नमन शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की यह सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों ने जानकारी दी कि 18 दिसंबर को अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ