धान खरीदी वर्ष 2025–26 के तहत जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। कृषकों को धान विक्रय के पश्चात भुगतान समिति स्तर पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले की 19 आदिम जाति/प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के माध्यम से माइक्रो एटीएम सुविधा शुरू की गई है। इस व्यवस्था से किसानों को अब बैंक शाखा जाने, लंबी कतारों में लगने और समय नष्ट होने की परेशानी से मुक्ति मिली है।
माइक्रो एटीएम सुविधा के माध्यम से किसान अपनी ही समिति में धान विक्रय की राशि आसानी से निकाल पा रहे हैं। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि लेन-देन भी सरल और सुरक्षित हुआ है।
किसानों ने बताया लाभ
आमाटोला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे ग्राम राजाटोला निवासी कृषक महेश एवं शंकर ने बताया कि समिति में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई है। उन्होंने बताया कि बैंक शाखाओं में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लाइन में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब समिति में उपलब्ध माइक्रो एटीएम से बिना लाइन में लगे कुछ ही मिनटों में 20 हजार रुपये निकाल लिए।
प्रतिदिन 20 हजार तक की निकासी व जमा संभव
माइक्रो एटीएम के माध्यम से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में कृषक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक द्वारा जारी रूपे एटीएम कार्ड से प्रतिदिन अधिकतम 20 हजार रुपये तक की राशि जमा एवं आहरण कर सकते हैं। प्रत्येक लेन-देन के पश्चात समिति एजेंट द्वारा सिस्टम जनरेटेड स्लिप भी प्रदान की जा रही है।
किसान अब बैंक शाखा के अलावा अपनी संबंधित समिति में भी राशि जमा एवं आहरण कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि समितियों द्वारा यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
अब तक 1.93 करोड़ से अधिक की निकासी
0 टिप्पणियाँ