Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

NEET पेपर लीक और जंतर-मंतर घटना पर भड़की कांग्रेस | मोहला में PM मोदी व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन


NBP NEWS/ मोहला, 22 जुलाई 2026
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ कथित बर्बरता के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर ने बुधवार को जिला मुख्यालय मोहला के फौव्वारा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक एवं झूमाझटकी भी देखने को मिली।

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता फौव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नीट पेपर लीक मामले, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर रहे थे, तब पुलिस ने जलते हुए पुतले को हटाने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किए है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बार बार परीक्षाओं में घपला हो रहा है। राहुल गांधी इस विषय पर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपक बैज के नेतृत्व में पुतला दहन किए हैं । 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और विपक्षी नेताओं के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी जारी रही तो पार्टी भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ