जनपद सदस्य सत्यवती प्रेम मंडावी ने अपने सुपुत्र दिव्यांश मंडावी (कक्षा पहली) के जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला सुवरबोड के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूड़ी एवं जिमीकंद की सब्जी परोसी गई।
न्योता भोज कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में सीएमसी के सदस्य, संकुल समन्वयक, संकुल के शिक्षकगण तथा प्राथमिक शाला सुवरबोड के प्रधानपाठक गैंदलाल पद्माकर एवं शिक्षक यशवंत माहले उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ