भाजपा के राजनीतिक प्रतिशोध की नीति के खिलाफ जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर मोहला मुख्यालय में भाजपा कार्यालय को घेरा। गत दिनों नेशनल हेरोल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के विरुद्ध मामले को कोर्ट से लेने से मना कर दिया था। कोर्ट ने साफ कहा कि यह चार्जशीट कानून के मूल ढांचे के खिलाफ है इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा कार्यालय घेराव करने से पहले कांग्रेसी विधायक निवास मोहला में एकत्रित हुए जहां पदाधिकारियों ने सम्बोधित किता तत्पश्चात पैदल ही रैली के शक्ल में कांग्रेसियों ने सीधे भाजपा कार्यालय की तरफ कुच किया। सभी कांग्रेसी पार्टी का झंडा लहराते हुए नारेबाजी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां मुख्य गेट पर ही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच कांग्रेसियों को रुकना पड़ा जहां से मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसी नारेबाजी हुई।
भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हुए आमने-सामने-
मोहला में जब कांग्रेसियों ने रैली निकाली वहीं भाजपा के पदाधिकारी कार्यालय में ही बैठे हुए थे। भाजपा के मोर्चा एवं मंडलों में हुए नियुक्ति के सिलसिले में बैठक रखी गई थी। जैसे ही कांग्रेसी, पार्टी कार्यालय के गेट में पहुंचे वैसे ही भाजपाइयों ने भी नारेबाजी किया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर छींटाकशी करते रहें। गहमागहमी माहौल के बीच पुलिस अधिकारियों ने मामले को संभाला एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंदर चले गए। आखिर में कांग्रेसियों ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान गाकर अपने रैली को समाप्त किया।
बदले की भावना से की गई शिकायत पर कोर्ट का करारा जवाब: सुरजीत
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वेषपूर्ण तथा बदले की भावना के तहत कांग्रेस के नेताओं के ऊपर कारवाही करना चाहती है पर यह देश सत्य मेव जयते के सु वाक्य को लेकर चलती है जहां देर सबेर सत्य सामने आ ही जाता है। वही बात नेशनल हेरोल्ड मामले में हुआ हैं। भाजपा की सरकार हर मामले में देश की न्यायिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती है एवं लक्ष्य बनाकर विरोधी पार्टी के नेताओं को शिकार बनाने का कोशिश करती है। परन्तु भाजपा की रणनीति को न्याय प्रणाली ने पूरी तरह से नकार दिया हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यही दुर्भाग्य है,पूरी बात को सही नहीं बताती है, आधी बात सही आधी झूठी होती है। हेराल्ड मामले में वर्तमान का केस अलग है पुराना केस अलग है। न्यायलय के ऊपर विश्वाश नहीं है न्यायालय निर्णय देता है तो व्याख्या अलग करते है। उनके राष्ट्रीय नेता प्रधानमंत्री के लाए अध्यादेश को फाड़ देते है तो उन कांग्रेसियों को क्या बोले।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजकुँवर नेताम, प्रदेश कमेटी सदस्य संजय जैन, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर पुष्पा मंडावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला अध्यक्ष राजेंद्र चक्रधारी, मानपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवध चुरेन्द्र, चौकी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार धुर्वे, जनपद पंचायत मानपुर के उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक, मीणा मांझी, दिनेश शाह मंडावी, पुष्पा मंडावी, अब्दुल खलीक, अजय राजपूत, सदानंद शिंदे, हेमदास मंडावी, विमल साहू, ऋषभ ठाकुर, सागर सिन्हा, तनुज मंडल, सत्या सिन्हा, योगेश पटेल, रामेंद्र गोआर्य, सुजानिक, लता साव, सरस्वती ठाकुर, बलराम मंडावी, नारद कच्लाम, टीभू राम तारम उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ